17 अक्टूबर 2014 - 19:46
इराक़ः दियाला प्रांत में 50 प्रतिशत से अधिक आतंकी कमांडर ढेर

इराक़ के दियाला प्रांत में सेना के आप्रेशन में आईएसआईएल के 50 प्रतिशत कमांडरों को मार दिया गया है।

इराक़ के दियाला प्रांत में सेना के आप्रेशन में आईएसआईएल के 50 प्रतिशत कमांडरों को मार दिया गया है।
इराक़ी सेना के दिजला आप्रेशन कमांडर जनरल अब्दुल अमीर अज़्ज़ैदी ने कहा कि सुरक्षा बलों और सेना ने स्वयंसेवियों की सहायता से गत चार महीनों के दौरान 50 प्रतिशत आतंकी कमांडरों को मार गिराया है।
जनरल ज़ैदी ने कहा कि दियाला प्रांत में आतंकी संगठन के अधिकतर ठिकाने उसके हाथ से निकल गए हैं केवल कुछ क्षेत्रों में आतंकी मौजूद हैं और शीघ्र ही उन्हें भी इस प्रांत से खदेड़ दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्थानीय क़बयली लोगों के सहयोग से आतंकी संगठन के विरुद्ध आप्रेशन तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है।