नाईजेरिया में सरकार और आतंकी सगठन बोको हराम के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बन गई है।
नाईजेरिया के चीफ़ आफ डिफ़ेन्स स्टाफ़ एयर मार्शल एलेक्स बादेह ने संघर्ष विराम समझौते की घोषणा करते हुए अपने सैनिकों को आदेश दिया है कि वह तत्काल इस समझौते का पालन शुर कर दें।
इससे पहले आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि पड़ोसी देश चाड में बोको हराम के साथ 200 से अधिक स्कूली छात्राओं के विषय में नाईजेरिया सरकार की प्रत्यक्ष वार्ता हो रही है।
दोनों पक्षों के बीच एक दूसरे पर हमला न करने पर सहमति बनी है। बोको हराम अब कोई बम धमाका और हमला नहीं करेगा जबकि सरकारी सेना बोको हराम के ठिकानों को निशाना नहीं बनाएगी।
बोको हराम ने संघर्ष विराम के लिए जेलों में बंद अपने वरिष्ठ कमांडरों की रिहाई की शर्त रखी थी किंतु अभी संघर्ष विराम समझौते का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है।
17 अक्टूबर 2014 - 19:43
समाचार कोड: 645020
नाईजेरिया में सरकार और आतंकी सगठन बोको हराम के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बन गई है।