फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी संगठन के प्रमुख रमज़ान अब्दुल्लाह ने कहा है कि यदि ईरान का स्ट्रैटेजिक सहयोग न होता तो ग़ज़्ज़ को विजय प्राप्त न होती।
तेहरान की यात्रा पर आए रमज़ान अब्दुल्लाह ने कहा कि ईरान ने फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधक संगठनों का स्ट्रैटेजिक सहयोग किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी तट के क्षेत्र को हथियारों से लैस करने का सुझाव महत्वपूर्ण रणनीति है जिससे फ़िलिस्तीनी संघर्ष कर्ताओं के मनोबल और शक्ति में वृद्धि होगी।
रमज़ान अब्दुल्लाह से मुलाक़ात में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने कहा कि ग़ज़्ज़ा पट्टी का पुनरनिर्माण तथा उसकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना ईरान के एजेंडे में शामिल है। उन्होंने चेतावनी दी कि तकफ़ीरी चरमपंथी संगठनों को अस्तित्व में लाकर साम्राज्यवादी शक्तियां मुसलमानों की शक्ति को आपसी लड़ाइयों की भेंट चढ़ा देना चाहती हैं और ज़ायोनी शासन की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए लोगों का ध्यान फ़िलिस्तीन मुद्दे की ओर से विचलित करने के प्रयास में हैं।
इस मुलाक़ात में रमज़ान अब्दुल्लाह ने कहा कि ईरान की स्टैटेजिक सहायता के कारण फ़िलिस्तीनियों को हालिया ग़ज़्ज़ा युद्ध में विजय मिली है।
17 अक्टूबर 2014 - 19:32
समाचार कोड: 645014
फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी संगठन के प्रमुख रमज़ान अब्दुल्लाह ने कहा है कि यदि ईरान का स्ट्रैटेजिक सहयोग न होता तो ग़ज़्ज़ को विजय प्राप्त न होती।