ब्रितानी समाचार पत्र गार्डियन ने एक रिपोर्ट में कहा है कि ईरान की इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान की क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर क़ासिम सुलैमानी ने बग़दाद को आईएसआईएल के हाथ में जाने से बचा लिया।
अलआलम टीवी चैनल के अनुसार गार्डियन ने “ इराक़ में ईरान की भूमिका अहम है और सुलैमानी ने बग़दाद को बचा लिया” शीर्षक के तहत रिपोर्ट में लिखा कि इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान की क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर क़ासिम सुलैमानी ने बग़दाद की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया और इसे आईएसआईएल के हाथ में जाने से बचा लिया। इस समाचार पत्र ने लिखा कि आईएसआईएल के ख़िलाफ़ लड़ाई के दौरान इराक़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र की फ़ोर्सेज़ के साथ क़ासिम सुलैमानी की तस्वीर, एक दुर्लभ तस्वीर है जिसे बड़ी महारत से खींचा गया है।
गार्डियन ने अपनी रिपोर्ट में आगे लिखा कि इराक़ में ईरान की लोकप्रियता बढ़ गयी है क्योंकि ईरान ने आईएसआईएल को बग़दाद की ओर बढ़ने से रोकने और इराक़ी सुरक्षा बलों की सहायता में बड़ा रोल अदा किया है। इस समाचार पत्र ने लिखा कि इराक़ संकट आईएसआईएल से लड़ने के लिए तेहरान-वाशिंग्टन गठबंधन की पृष्ठिभूमि बन सकता है हालांकि सीरिया संकट के बारे में ईरान-अमरीका के बीच मतभेद है।
17 अक्टूबर 2014 - 19:27
समाचार कोड: 645012