17 अक्टूबर 2014 - 19:20
इराक़ी सेना का आईएसआईएल को मुंहतोड़ जवाब

इराक़ी सैनिकों और तकफ़ीरी गुट आईएसआईएल के आतंकवादियों ds के बीच नाकाबंदी से घिरे पश्चिमी प्रांत के आमेरिया फ़ल्लूजा शहर के क़रीब भीषण झड़प जारी है।

इराक़ी सैनिकों और तकफ़ीरी गुट आईएसआईएल के आतंकवादियों ds के बीच नाकाबंदी से घिरे पश्चिमी प्रांत के आमेरिया फ़ल्लूजा शहर के क़रीब भीषण झड़प जारी है।
प्रेस टीवी के अनुसार गुरुवार को इराक़ी सेना ने स्थानीय क़बयालियों और स्वंयसेवी बल के साथ बग़दाद से लगभग 40 किलोमीटर पश्चिम में स्थित आमेरिया फ़ल्लूजा के निकट आईएसआईएल के आतंकवादियों के ख़िलाफ़ अभियान बढ़ा दिया है।
 इराक़ी सेना के एक कमान्डर करीम अब्दुल्लाह जासिम ने बताया,“ यह इलाक़ा जहां हम इस वक़्त हैं, बग़दाद के एयरपोर्ट से 45 किलोमीटर दूर है। यह अफ़वाह अलशरक़िया, अलजज़ीरा और अलअरबिया चैनलों ने फैलायी है कि आईएसआईएल हवायी अड्डे के निकट हैं। हम यक़ीन दिलाते हैं कि राजधानी सुरक्षित है और हम आईएसआईएल के ख़िलाफ़ आगे बढ़ते जा रहे हैं। ”
यही बात इराक़ के एक और सेनाधिकारी फ़ैसल तामिर ने भी कही। उन्होंने बताया कि आमेरिया फ़ल्लूजा पूरी तरह इराक़ी सेना के नियंत्रण में है।  इस अधिकारी ने बताया, “ हम नासिर व सलाम इलाक़े में हैं जो बग़दाद से लगभग 45 किलोमीटर दूर है। हम यहां राजधानी बग़दाद को आईएसआईएल के संभावित हमले से बचाने और उसे खदेड़ने के लिए तैनात हैं।”
अंबार प्रांत आईएसआईएल का गढ़ माना जाता है जहां के अधिकांश भाग पर अभी भी आईएसआईएल के आतंकवादियों का क़ब्ज़ा है। आईएसईल के आतंकवादियों ने इराक़ और सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर रखा है।
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अगस्त के मध्य में इराक़ में आईएसआईएल के ठिकानों पर हवाई हमलों को अधिकृत किया जब इस देश में वाशिंग्टन के हित ख़तरे में पड़ गए। वैसे वर्यवेक्षक आईएसआईएल के ख़िलाफ़ सीरिया और इराक़ में अमरीकी की अगुवाई में हवाई हमलों को निष्प्रभावी मानते हैं कि इसका एक उदाहरण तुर्की की सीमा से मिला सीरिया का कुबानी इलाक़ा है जिस पर अमरीका की अगुवाई में आईएसआईएल के ख़िलाफ़ गठित अंतर्राष्ट्रीय गठजोड़ का हवाई हमला इस आतंकी गुट को अब तक पीछे ढकेलने में नाकाम रहा है। एसआईएल को मुंहतोड़ जवाब