16 अक्टूबर 2014 - 18:21
पाकिस्तान ने आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ख़ैबर पख्तूनखां प्रांत के कबाएली क्षेत्रों में आतंकवादियों के विरुद्ध सेना की कार्यवाही के जारी रहने पर बल दिया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ख़ैबर पख्तूनखां प्रांत के कबाएली क्षेत्रों में आतंकवादियों के विरुद्ध सेना की कार्यवाही के जारी रहने पर बल दिया है।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार नवाज़ शरीफ ने गुरूवार को इस्लामाबाद में वायु सेना के मुख्यालय के निरीक्षण के दौरान उत्तरी वज़िरिस्तान में आतंकवादियों के विरुद्ध सेना की कार्यवाही की सराहना की और उसे सफल बताया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के इस्लामाबाद में वायु सेना के मुख्यालय के निरीक्षण के दौरान वायु सेना के युद्धक विमानों ने खैबर पख्तून खां क्षेत्र में आतंकवादियों के ठिकानों पर आक्रमण करके २१ को मौत के घाट उतार दिया।
पिछले १५ जून से आतंकवादियों के ठिकानों के विरुद्ध सेना के हमलों में अब तक लगभग ३०० आतंकवादी मारे जा चुके हैं। इसी प्रकार इन हमलों में आतंकवादियों के दसियों ठिकाने ध्वस्त हो गये। पाकिस्तानी सेना ने घोषणा की है कि उत्तरी वज़िरिस्तान के लगभग ९० प्रतिशत क्षेत्रों से आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया है। ज्ञात रहे कि तालेबान के विरुद्ध सेना की कार्यवाही उस समय से आरंभ हुई है जब से इस गुट के साथ वार्ता प्रक्रिया विफल हुई है।