ग़ज़्ज़ा के पुनर्निर्माण की निगरानी के लिए अंतर्राष्ट्रीय टीम ग़ज़्ज़ा में मौजूद है।
फ़िलिस्तीनी वाणिज्य संगठन के अध्यक्ष अली अलहाएक ने गुरुवार को बताया कि ज़ायोनी सेना के हमलों से ग़ज़्ज़ा में तबाह हुए इलाक़ों के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया पर निगरानी के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की टीम ग़ज़्ज़ा पहुंच गयी है। उन्होंने इस प्रक्रिया में तेज़ी के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसा न हुआ तो ग़ज़्ज़ा के पुनर्निर्माण में वर्षों लग जाएंगे।
अली अलहाएक ने कहा कि इस बात के मद्देनज़र ग़ज़्ज़ा पट्टी में बिल्डिंग मटीरियल दो दिन पहले पहुंचा है, ग़ज़्ज़ा में पचास दिवसीय युद्ध में खंडर बनने वाले घरों व इमारतों के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया जल्दी से शुरु होगी।
रविवार को मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में ग़ज़्ज़ा के पुनर्निर्माण के लिए एक दिवसीय बैठक में लगभग 50 देशों के प्रतिनिधियों और 20 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने ज़ायोनी शासन के हमलों से हुयी तबाही की क्षतिपूर्ति के लिए ग़ज़्ज़ा की सहायता करने का वादा किया है।
ज्ञात रहे कि आठ जुलाई से 26 अगस्त तक ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हालिया हमलों में 2 हज़ार 150 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनी शहीद और 11 हज़ार से ज़्यादा घायल हुए तथा बड़े स्तर पर आवासीय, औद्योगिक एवं स्वास्थय संबंधी संरचनाएं तबाह हो गयीं।
16 अक्टूबर 2014 - 18:19
समाचार कोड: 644851
फ़िलिस्तीनी वाणिज्य संगठन के अध्यक्ष अली अलहाएक ने गुरुवार को बताया कि ज़ायोनी सेना के हमलों से ग़ज़्ज़ा में तबाह हुए इलाक़ों के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया पर निगरानी के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की टीम ग़ज़्ज़ा पहुंच गयी है।