16 अक्टूबर 2014 - 18:16
ईरान और गुट 5+1 के बीच वार्ता का आठवां चरण संपन्न

ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़, अमरीकी विदेश मंत्री जान केरी और योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी कैथ्रिन एश्टन के बीच त्रैपक्षीय वार्ता के बाद, ईरान की मांग पर गुट पांच धन और ईरान के बीच वियना में गुरुवार को वार्ता हुयी।

ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़, अमरीकी विदेश मंत्री जान केरी और योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी कैथ्रिन एश्टन के बीच त्रैपक्षीय वार्ता के बाद, ईरान की मांग पर गुट पांच धन और ईरान के बीच वियना में गुरुवार को वार्ता हुयी। इस व्यापक वार्ता के शुरु होने से पहले वियना में ही गुरुवार की सुबह ईरान और रूस के बीच उप विदेश मंत्री के स्तर की बातचीत हुयी जिसमें ईरान की ओर से अब्बास इराक़ची व मजीद तख़्तरवान्ची तथा रूस की ओर से सिर्गेई रियाबकोफ़ ने भाग लिया। ज़रीफ़, केरी और एश्टन के बीच त्रेपक्षीय बातचीत बुधवार को तीन चरणों में हुयी थी।
ईरानी विदेश मंत्री ने प्रेस कांफ़्रेंस में बताया कि अगले हफ़्ते या उसके बाद आपसी मतभेद के विषयों की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ स्तर की बैठक आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि तीन या चार हफ़्ते बाद ईरानी व अमरीकी विदेश मंत्रियों तथा योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी की उपस्थिति में एक बैठक होगी। ईरानी विदेश मंत्री ने बल दिया कि विशेषज्ञ स्तर और त्रैपक्षीय बैठक के आयोजन के स्थान के बारे में अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है किन्तु वियना के बाहर कहीं आयोजित होगी।