16 अक्टूबर 2014 - 17:52
लीबिया बारूद के ढेर पर

फ़्रांस के विदेशमंत्री ने कहा है कि वर्तमान समय में लीबिया बारूद के ढेर पर बैठा है।

फ़्रांस के विदेशमंत्री ने कहा है कि वर्तमान समय में लीबिया बारूद के ढेर पर बैठा है।
लारेन फ़ैब्यूस ने कहा कि लीबिया की स्थिति कुछ एसी है कि वहां पर कभी भी कुछ हो सकता है।  यह बात फ़्रांस के विदेशमंत्री ने सुरक्षा परिषद में लीबिया के विषय पर हो रही बैठक से इतर कही।  इसी बीच सूचना मिली है कि पूर्वी लीबिया के दरना नगर में आईएसआईएल के आतंकवादियों को देखा गया है।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार काले झंडों में आईएसआईएल के बहुत से आतंकवादियों को वाहनों में सवार आईएसआईएल के पक्ष में नारे लगाते हुए देखा गया।  यह आतंकवादी कई गाड़ियों में सवार थे और बताया जा रहा है कि वे दर्ना नगर की सड़को पर खुले आम घूम रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले लीबिया के प्रधानमंत्री ने धमकी दी थी कि क़तर की ओर से लीबिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के चलते क़तर से संबन्ध विच्छेद कर लिए जाएंगे।  उन्होंने कहा था कि क़तर ने शस्त्रों से भरे तीन विमान त्रिपोली हवाई अड्डे पर भेजे हैं जो सशस्त्र गुटों के नियंत्रण में है।
ज्ञात रहे कि पिछले कुछ समय से लीबिया के भीतर आतंकवादी गुटों के बीच प्रतिस्पर्धा के युद्ध के साथ ही उनमें और सुरक्षाबलों के बीच भी झड़पों का क्रम चल रहा है।  लीबिया में अलक़ाएदा से जुड़े आतंकवादी गुट सक्रिय हैं।