16 अक्टूबर 2014 - 17:50
ईरान के परमाणु मुद्दे पर 95 प्रतिशत सहमति

एक पश्चिमी कूटनयिक का कहना है कि ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच परमाणु मुद्दे पर वार्ता के दौरान 95 प्रतिशत विषयों पर सहमति बन चुकी है।

ईरान के परमाणु मुद्दे पर 95 प्रतिशत सहमति बन चुकी है।
एक पश्चिमी कूटनयिक का कहना है कि ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच परमाणु मुद्दे पर वार्ता के दौरान 95 प्रतिशत विषयों पर सहमति बन चुकी है।
अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर इस पश्चिमी कूटनयिक ने कहा है कि ईरान के परमाणु मामले पर 95 प्रतिशत सहमति बन चुकी है और जो 5 प्रतिशत बाक़ी है वही वार्ता के जटिलतम विषय हैं।  इस पश्चिमी कूटनयिक ने रूस के विदेशमंत्री की इस बात की पुष्टि करते हुए कि ईरान तथा गुट पाचं धन एक बीच वार्ता के दौरान अबतक परमाणु मामले से संबन्धित 95 प्रतिशत बातों पर सहमति बन चुकी है कहा कि सरगेई लावरोफ़ ने वास्तविकता को बयान किया है।
उन्होंने कहा कि दोनो पक्ष अर्थात ईरान और गुट पांच धन एक, अबतक बहुत लंबा रास्ता तै करके आगे बढ़ चुके हैं और अब मात्र बहुत छोटा सा मार्ग बाक़ी बचता है जिसे तै कर लिया जाएगा।