लीबिया के बेनग़ाज़ी नगर में होने वाली झड़पों में कई लोग मारे गए हैं।
लीबिया की सेना के एक निकटतम सूत्र ने बताया है कि बुधवार को बनीना क्षेत्र के विशेष दस्ते और सशस्त्र लोगों के बीच होने वाली झड़पों में कम से कम 6 सैनिक मारे गए और 8 अन्य घायल हो गए। इस सूत्र का कहना है कि सेना के विमानों ने अंसारुश्शरिया नामक गुट के ठिकानों पर हवाई आक्रमण किये। इस आक्रमण में विरोधियों को भारी क्षति पहुंची। लीबिया की सेना बेनग़ाज़ी के कुछ उन क्षेत्रों में प्रविष्ठ होने में सफल रही है जहां पर सशस्त्र गुट का नियंत्रण था।
दूसरी ओर पूर्वी लीबिया में मौजूद विरोधियों ने इस देश के पूर्व में स्थित तेल के कुओं पर नियंत्रण करने के लिए प्रगति तेज़ कर दी है।
इसी बीच अल्जीरिया ने लीबिया में जारी संकट के समाधान के लिए मध्यस्तता की घोषणा की है। इस देश के विदेशमंत्री ने कहा है कि लीबिया की वर्तमान स्थिति बहुत जटिल है जिसका समाधान होना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि लीबिया के कुछ नगर विशेषकर बेनग़ाज़ी और त्रिपोली, इस समय सशस्त्र लोगों के आपसी संघर्ष का केन्द्र बना हुआ है।
15 अक्टूबर 2014 - 19:05
समाचार कोड: 644618
लीबिया के बेनग़ाज़ी नगर में होने वाली झड़पों में कई लोग मारे गए हैं।