सीरिया के विदेश मंत्री ने देश में सीमा पर बफ़र ज़ोन की स्थापना के लिए तुर्की के प्रयासों को अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के विरुद्ध बताया।
समाचार एजेंन्सी तसनीम के अनुसार सीरिया के विदेशमंत्री वलीद मुअल्लिम ने बुधवार के दिन यह संकेत देते हुए कहा की तुर्की, शरणार्थियों के बहाने दोनों देशों के बीच सीमा पर बफर ज़ोन की स्थापना करने के प्रयास मे है, कहा कि इस तरह के प्रयास सीमा के अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के विरुद्ध हैं।
इस संदर्भ में सीरिया के मामले मे संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व प्रतिनिधि अखज़र इब्राहीमी ने भी माना कि कुबानी संकट ने यह दर्शा दिया कि कुर्दों व लेबर पार्टी से लड़ने में तुर्की व आतंकवादी संगठन आई एस आई एल का ही दृष्टिकोण है।
इससे पहले सीरिया के उप विदेश मंत्री फ़ैसल मेकदाद ने भी उत्तरी सीरिया में तुर्की द्वारा बफर ज़ोन की स्थापना की निंदा करते हुए कहा की तुर्की यह दर्शाने की कोशिश कर रहा है कि वह शरणार्थियों की सहायता कर रहा जबकि वह आतंकवादी संगठन आई एस आई एल के मुख्य समर्थक के रूप में सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप के लिए पृष्ठभूमि प्रशस्त करना चाहता है।
15 अक्टूबर 2014 - 19:02
समाचार कोड: 644617
सीरिया के विदेश मंत्री ने देश में सीमा पर बफ़र ज़ोन की स्थापना के लिए तुर्की के प्रयासों को अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के विरुद्ध बताया।