संचार माध्यमों ने सऊदी अरब के वरिष्ठ धर्मगुरू शैख़ आयतुल्लाह निम्र बाक़ेरुन्निम्र की मृत्युदंड की सज़ा की सूचना दी है।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के सूत्रों ने बताया है कि यह आदेश सऊदी न्यायालय की ओर से जारी किया गया है। एक महीने पहले सऊदी अरब के सरकारी समाचारपत्र ने सूचना दी थी कि सऊदी अरब की फौजदारी की एक अदालत ने वरिष्ठ धर्मगुरू शैख़ आयतुल्लाह निम्र बाक़ेरुन्निम्र को 17 वर्षों के कारावास और 1000 सऊदी रियाल का जुर्माना लगाया था जिसका खण्डन उनके भाई की ओर से उसी समय कर दिया गया था।
सऊदी अरब के सुरक्षाबलों ने 8 जुलाई 2012 को वरिष्ठ धर्मगुरू शैख़ आयतुल्लाह निम्र बाक़ेरुन्निम्र की गाड़ी का पीछा करते हुए उनपर गोलीबारी की थी जिसमें वे घायल हो गए थे।
मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि वरिष्ठ धर्मगुरू शैख़ आयतुल्लाह निम्र बाक़ेरुन्निम्र के विरुद्ध न्यायिक कार्यवाही, न्यायालय के मूलभूत मानदंडों के विपरीत है।
सऊदी अरब के मुख्य न्यायाधीश ने 25 मार्च 2014 को निराधार आरोप लगाकर शैख़ बाकिर निम्र को फ़ांसी की सज़ा सुनाई थी। उन्होंने लगभग 100 पृष्ठों के अपने बचावपत्र में अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार सिद्ध किया है। उन्होंने न्यायालय से अपने ऊपर लगे आरोपों की सफ़ाई में प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा है। अरब मानवाधिकार संगठन ने वरिष्ठ धर्मगुरू शैख़ आयतुल्लाह निम्र बाक़ेरुन्निम्र के विरुद्ध न्यायिक कार्यवाही को अभूतपूर्व बताते हुए इसे बहुत ही ख़तरनाक बताया है। इस संगठन का कहना है कि सऊदी अरब में दी जाने वाली फांसियां, अन्तर्राष्ट्रीय निमयों मे विपरीत होती हैं।
15 अक्टूबर 2014 - 18:56
समाचार कोड: 644614
संचार माध्यमों ने सऊदी अरब के वरिष्ठ धर्मगुरू शैख़ आयतुल्लाह निम्र बाक़ेरुन्निम्र की मृत्युदंड की सज़ा की सूचना दी है।