15 अक्टूबर 2014 - 18:52
अमरीका ने माना, आईएसआईएल, लड़कियों को बेच रहा है

महिलाओं और लड़कियों को बेचने के कारण अमरीका ने आईएसआईएल की निंदा की है।

महिलाओं और लड़कियों को बेचने के कारण अमरीका ने आईएसआईएल की निंदा की है।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार अमरीकी विदेशमंत्री ने कहा है कि वर्तमान समय में आईएसआईएल के आतंकवादी, महिलाओं और लड़कियों को बेचने, शादी के लिए उन्हें विवश करने, बलात्कार, अपहरण और इस प्रकार के निंदनीय कार्य कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि यह बहुत ही घृणित कार्य हैं।  अमरीकी विदेशमंत्री ने कहा कि आईएसआईएल की कार्यवाहियां अति निंदनीय हैं और वह इस्लाम का प्रतिनिधित्व नहीं करता।  जान कैरी ने कहा कि विश्व समुदाय को आईएसआईएल के कार्यों की भर्त्सना करनी चाहिए क्योंकि वे महिलाओं और बच्चों को बेचते हैं।
विशेष बात यह है कि अमरीका की ओर से आईएसआईएल के कृत्यों की निंदा एसी स्थिति में की जा रही है कि जब वाशिग्टन की ओर से इस आतंकवादी संगठन की आर्थित और शस्त्रों से सहायता की जा रही है।