15 अक्टूबर 2014 - 18:43
ग़ज़्ज़ा की समस्याओं के लिए बान की मून भी ज़िम्मेदार

फ़िलिस्तीनी संगठन हमास ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून को भी इस्राईली युद्ध का दंश झेल रही ग़ज़्ज़ा की जनता की समस्याओं के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है।

फ़िलिस्तीनी संगठन हमास ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून को भी इस्राईली युद्ध का दंश झेल रही ग़ज़्ज़ा की जनता की समस्याओं के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है।
हमास के प्रवक्ता सामी अबू ज़ोहरी ने कहा कि बान की मून रफ़ह में इस्राईल के हाथों होने वाले जनसंहार पर पर्दा डालने की कोशिशों का हिस्सा रहे हैं। हमास के प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि बान की मून को चाहिए इस्राईली आक्रमणों का निशाना बनने वालों के संबंध में अपनी ज़िम्मेदारियां पूरी करें।
हमास के प्रवक्ता ने कहा कि ग़ज़्जा की जनता की समस्याओं के संबंध में बान की मून को स्पष्ट दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।  
ज्ञात रहे कि 1 अगस्त को ग़ज़्ज़ा पट्टी के शहर रफ़ह में होने वाले इस्राईली हमले में 68 लोग हताहत और 350 से अधिक घायल हो गए थे। 50 दिनों तक जारी रहने वाले इस्राईली युद्ध में 2140 से अधिक फ़िलिस्तीनी शहीद जिनमें 577 बच्चे थे। हमलों में 11 हज़ार 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। घायलों में 3374 बच्चे 2088 महिलाएं तथा 410 वृद्ध शामिल थे। फ़िलिस्तीनियों के जवाबी हमलों में दर्जनों ज़ायोनी सैनिक मारे गए थे।