ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ जनरल हसन फ़िरोज़ाबादी ने कहा है कि एक षडयंत्र के लक्षण दिखाई दे रहे हैं और कूबानी शहर के लोग इस साज़िश की भेंट चढ़ रहे हैं।
सैयद हसन फ़िरोज़ाबादी ने कहा कि कूबानी के लोगों को सीरिया के भीतर गठबंधन बनाने वाले देशों की थल सेना की तैनाती का मार्ग प्रशस्त करने के लिए भेंट चढ़ाया जा रहा है।
कूबानी में आईएसआईएल के हाथों आम लोगों के जनसंहार की ओर संकेत करते हुए जनरल फ़िरोज़ाबादी ने कहा कि हमें इस जनसंहार पर गहरी चिंता है और हम इसे मानवता के विरुद्ध अपराध मानते हैं।
जनरल फ़िरोज़बादी ने कहा कि गठबंधन सेना एसी स्ट्रैटेजी से बम्बारी कर रही है कि आईएसआईएल को प्रगति करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कूबानी को लोगों को सहायता पहुंचाए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि तुर्की ने कूबानी के लोगों तक सहायता पहुंचने का मार्ग बंद कर रखा है।
जनरल फ़िरोज़बादी ने कहा कि यदि कूबानी के लोगों तक सहायता पहुंच जाए तो वह आईएसआईएल के आतंकियों को मार भगाने में सफल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आईएसआईएल बड़ी शक्तियों का हथकंडा है।
11 अक्टूबर 2014 - 18:40
समाचार कोड: 643721
ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ जनरल हसन फ़िरोज़ाबादी ने कहा है कि एक षडयंत्र के लक्षण दिखाई दे रहे हैं और कूबानी शहर के लोग इस साज़िश की भेंट चढ़ रहे हैं।