11 अक्टूबर 2014 - 18:32
हमास के पास हैं इस्राईली क़ैदी,

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास ने बताया है कि 50 दिवसीय ग़ज़्ज़ा युद्ध के दौरान कुछ ज़ायोनी सैनिकों को गिरफ़्तार किया गया था।

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास ने बताया है कि 50 दिवसीय ग़ज़्ज़ा युद्ध के दौरान कुछ ज़ायोनी सैनिकों को गिरफ़्तार किया गया था।
फ़ार्स समाचार एजेन्सी के अनुसार हमास ने ग़ज़्ज़ा युद्ध के बाद पहली बार घोषणा की है कि उसने इस युद्ध के दौरान कुछ इस्राईली सैनिकों को पकड़ा था जो इस समय उसके नियंत्रण में हैं। हमास के सूत्रों का कहना है कि उसके पास कुछ तुरुप के पत्ते हैं जिनका उल्लेख वह ज़ायोनी शासन के साथ बंदियों के आदान-प्रदान के समय करेगा।  हमास के इस अधिकारी का कहना था कि इस्राईली बंदियों के जीवित होने के बारे में कोई भी सूचना वे ज़ायोनी शासन को मुफ़्त नहीं देंगे।
इसी बीच हमास की राजनीतिक शाखा के प्रभारी मुहम्मद नज़ाल ने कहा है कि ज़ायोनी शासन के साथ बंदियों के आदान-प्रदान के बारे में वार्ता बहुत जल्द आरंभ होने वाली है।  मुहम्मद नज़ाल ने कहा कि बंदियों के आदान-प्रदान के बारे में आरंभिक वार्ता संभवतः क़ाहेरा में होगी।
हमास ने 2011 में इस्राईली सैनिक गिलआद शालीत के बदले में ज़ायोनी जेलों से 1027 फ़िलिस्तीनी बंदियों को स्वतंत्र कराया था।  वर्तमान समय में ज़ायोनी शासन के बंदीगृहों में 7000 से अधिक फ़िलिस्तीनी क़ैद हैं।