इराक़ी सेना और स्वंयसेवी बल तिकरीत और बाइजी में तकफ़ीरी आतंकविदयों को भारी क्षति पहुंचाने के बाद, अलअंबार प्रांत के हीत क़स्बे को आज़ाद कराने के लिए दो दिन में अभियान शुरु करने वाले हैं।
इराक़ी सेना के इस अभियान की कमान संभालने वाले कमान्डर ने बताया कि चूंकि तकफ़ीरी आतंकवादी मानव ढाल प्रयोग करते हैं इसलिए आम लोगों को सुरक्षित निकालने का इंतेज़ाम होते ही हीत को आज़ाद कराने के लिए कार्यवाही शुरु हो जाएगी।
नई युद्ध सामग्रियों के साथ बड़े कमान्डरों का कहना है कि सुरक्षा बल कार्यवाही के लिए तय्यार हैं मगर दो दिन का विलंब बस्तियों में नागरिकों के जानी नुक़सान को रोकने के लिए इस अभियान को दो दिन बाद शुरु किया जा रहा है।
दूसरी ओर इराक़ के बेबीलोन प्रांत के जर्फ़ुस्सख़्र में इराक़ी वायु सेना ने आईएसआईएल के ठिकानों को निशाना बनाकर आतंकवादियों को भारी नुक़सान पहुंचाया।
राजनैतिक पर्यवेक्षक जासिम अलमूसवी ने प्रेस टीवी से कहा, “ हालात बेहतर हो रहे हैं। सैनिक कार्यवाही में सेना को मिली सफलता और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस जागरुकता के नतीजे में कि आईएसआईएल एक आतंकवादी संगठन है इसका सर्वनाश होना चाहिए, आईएसआईएल को कुछ इराक़ी शहरों से पीछे हटना पड़ा। इस बात में शक नहीं कि सेना को इस लड़ाई को जीतने में समय लगेगा।”
उधर सलाहुद्दीन प्रांत में स्थित बाइजी रिफ़ाइनरी पर सुरक्षा बलों ने आईएसआईएल के हमले को नाकाम बनाते हुए 20 आतंकवादियों को ढेर और उनके वाहनों को तबाह कर दिया। इराक़ी सेना ने इसी प्रकार तकफ़ीरी आतंकवादियों के राजधानी बग़दाद को इस प्रांत से जोड़ने वाले मार्ग को बर्बाद करने की कोशिशों को नाकाम बना दिया। लड़ाई के केन्द्र तिकरीत शहर में इराक़ी सेना की टुकड़ी ने आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले कर सात आतंकियों को ढेर कर दिया।
एक अन्य राजनैतिक पर्यवेक्षक तारिक़ हर्ब ने कहा, “ आईएसआईएल को हराने के लिए राष्ट्रीय अभियान में शामिल सभी धड़े बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं। पहले आईएसआईएल की प्रगति निर्बाध हो सकती थी लेकिन इराक़ी सेना की कार्यवाही के नतीजे में आईएसआईएल कई शहरों से पीछे हट रहे हैं। मेरा माना है कि जल्दी ही आईएसआईएल का इराक़ी भूमि से सफ़ाया हो जाएगा। ”
तकफ़ीरी आतंकवादियों ने इराक़ और सीरिया के बीच दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर इन क्षेत्रों में लोगों के जिस्म के अंग काटने तथा शीयों, सुन्नियों, कुर्दों, ईसाइयों और ईज़दियों सहित सभी इराक़ी संप्रदायों के लोगों को जान से मारने सहित ऐसे घृणित अपराध किए हैं जिनसे मानवता शर्मा जाए।
11 अक्टूबर 2014 - 18:19
समाचार कोड: 643701
नई युद्ध सामग्रियों के साथ बड़े कमान्डरों का कहना है कि सुरक्षा बल कार्यवाही के लिए तय्यार हैं मगर दो दिन का विलंब बस्तियों में नागरिकों के जानी नुक़सान को रोकने के लिए इस अभियान को दो दिन बाद शुरु किया जा रहा है।