11 अक्टूबर 2014 - 18:13
इराक़ में आईएसआईएल की एक और बर्बरता

इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादियों ने एक कैमरामैन सहित दसियों लोगों को जान से मार दिया।

इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादियों ने एक कैमरामैन सहित दसियों लोगों को जान से मार दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से संवाददाता के अनुसार तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने इराक़ के स्थानीय टीवी चैनल समा सलाहुद्दीन के कैमरामैन राद अलअज़ावी, उनके दो भाई और दो आम लोगों को पूर्वी तिकरीत के सामरा गांव में जान से मार दिया।
रिपोर्टर्ज़ विदाउट बोर्डर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार मीडिया से जुड़े कैमरामैन के राद अलअज़ावी के तीन बेटे हैं और आईएसआईएल ने 7 सितंबर को उन्हें पकड़ लिया था। इस कैमरामैन के परिजनों ने बताया कि आईएसआईएल के आतंकवादी राद अलअज़ावी के घर में घुस कर उन्हें उनके भाई के साथ ले गए। उनका केवल इतना गुनाह था कि वह मीडिया से जुड़े कैमरामैन थे और वह केवल अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे थे।
सुरक्षा अधिकारियों व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आईएसआईएल के आतंकवादियों ने उत्तरी तिकरीत में नौ और लोगों को जान से मार दिया कि वे आईएसईएल विरोधी सुन्नी संगठनों से संपर्क में होने के कारण आईएसआईएल की निगाह में संदिग्ध थे।
इराक़ के एक और सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कर्कूक शहर से 90 किलोमीटर पश्चिम में स्थित अज़्ज़ाब शहर में आईएसआईएल ने 6 व्यक्तियों को लोगों के सामने गोली मार दी। इसी प्रकार आईएसआईएल ने पश्चिमी इराक़ में अज़्ज़ाब शहर के निचले भाग के चार निवासियों तथा अज़्ज़ाविया क्षेत्र के निकट स्थित गांव के दो लोगों को गोली मार दी।
ज्ञात रहे इराक़ और सीरिया में विदेश समर्थित आतंकवादी संगठन आईएसआईएल ने ऐसे जघन्य अपराध किए हैं जिससे मानवता शर्मा जाए।