11 अक्टूबर 2014 - 18:10
15 अक्तूबर को ईरान-अमरीका-ईयू बैठक वियना में होगी

ईरानी विदेश मंत्री, अमरीकी विदेश मंत्री और योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी के बीच त्रिपक्षीय बैठक 15 अक्तूबर को वियना में होने वाली है।

ईरानी विदेश मंत्री, अमरीकी विदेश मंत्री और योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी के बीच त्रिपक्षीय बैठक 15 अक्तूबर को वियना में होने वाली है।
ईरान के उपविदेश मंत्री अब्बाए इराक़ची ने शुक्रवार को कहा कि विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़, अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी और योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी कैथ्रिन एश्टन वियना में 14 अक्तूबर को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि परमाणु वार्ता के आगे बढ़ने की संभावना है।  अब्बास इराक़ची ने कहा कि वार्ता ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबंध हटाने और युरेनियम का संवर्धन जारी रखने के विषय पर केन्द्रित होगी। साथ ही उन्होंने आशा जतायी कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच बचे हुए मुद्दों के निपटारे का मार्ग भी प्रशस्त होगा।  
ईरान के उपविदेश मंत्री अब्बास इराक़ची ने कहा, समय तेज़ी से गुज़र रहा है और अभी भी 24 नवंबर तक इचछित लक्ष्य हासिन करने की आशा मौजूद है। उन्होंने कहा कि यदि आगामी बातचीत में इच्छित नतीजा हासिल न हो पाया तो इस बात में शक नहीं कि 24 नवंबर की समय सीमा के भीतर वार्ताकार पक्षों के बीच अंतिम समझौता नहीं हो पायगा। अब्बास इराक़ची ने दोनों पक्षों में वार्ता को जारी रखने का संकल्प होने पर बल दिया और पश्चिम से उचित हल पाने के लिए मौजूदा अवसर से लाभ उठाने के लिए कहा।
ईरान और गुट पांच धन एक के बीच सितंबर के आख़िर में न्यूयॉर्क में अंतिम परमाणु वार्ता संपन्न हुयी थी। दोनों पक्ष तेहरान के नागरिक परमाणु कार्यक्रम के संबंध में लंबे समय से मौजूद भ्रान्तियों को दूर करने के लिए अंतिम समझौते की प्राप्ति की कोशिश कर रहे हैं।