10 अक्टूबर 2014 - 18:41
शीयों ने जान पर खेल कर मूसिल में ईज़दियों को बचाया

विश्व में ईज़दी संप्रदाय के प्रमुख ने इस संप्रदाय के संबंध में शीयों के दृष्टिकोण और उत्तरी इराक़ में ईज़दियों के प्रति शीयों के बलिदान की सराहना की।

विश्व में ईज़दी संप्रदाय के प्रमुख ने इस संप्रदाय के संबंध में शीयों के दृष्टिकोण और उत्तरी इराक़ में ईज़दियों के प्रति शीयों के बलिदान की सराहना की।
कुर्द प्रेस के अनुसार अनवर मुआविया ने जो इस समय जर्मनी में ज़िन्दगी गुज़ार रहे हैं, कहा कि आतंकवादी गुट आईएसआईएल के तत्वों ने मूसिल में ईज़दी संप्रदाय के पुरुषों का जनसंहार किया और महिलाओं व बच्चों को बंधक बनाया मगर इराक़ के शीया व्यापारियों व उद्योगपतियों ने मूसिल में ईज़दियों के सम्मान की रक्षा में अपनी जान की बाज़ी लगाते हुए इन महिलाओं को ख़रीद कर इनके परिजनों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इन वीर व्यापारियों में अबु आज भी हैं जिन्होंने मूसिल में 40 ईज़दी महिलाओं को ख़रीद कर उन्हें उनके परिजनों के हवाले किया। उन्होंने इराक़ी शीयों की सराहना करते हुए कहा कि केवल शीयों ने इराक़ी ईज़दी संप्रदाय के दुख को समझा और उनका साथ दिया।