ईरानी सुरक्षा बलों ने चार पुलिस अधिकारियों को शहीद करने वाले अपराधियों को धर दबोचा है।
दक्षिण पूर्वी प्रांत सीस्तान व बलूचिस्तान के पुलिस अधिकारी ब्रिगेडियर जनरल हुसैन रहीमी ने बताया कि प्रांत के सरावान ज़िले में सुरक्षा बलों पर होने वाले हमले के योजनाकारों को गिरफ़तार किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने सभी संबंधित रास्तों को बंद करके खोज अभियान आरंभ कर दिया जबकि इसी बीच एक चेक प्वाइंट पर सुरक्षा बलों और आतंकियों की झड़प हुई जिसके दौरान आतंकियों को गिरफ़तार कर लिया गया।
उन्होंने चेतावनी दी कि प्रांत में आतंकियों और अपराधियों का मुक़ाबला करने के लिए पुलिस हर संभव साधन प्रयोग करेगी।
सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत में पड़ोसी देश पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों के हाथों कभी कभी हिंसा की घटनाएं होती हैं।
ईरान के पुलिस प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल इसमाईल अहमदी मुक़द्दमा ने कहा कि यह सहनीय नहीं है कि पाकिस्तान आतंकियों का सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है।
10 अक्टूबर 2014 - 18:34
समाचार कोड: 643458
ईरानी सुरक्षा बलों ने चार पुलिस अधिकारियों को शहीद करने वाले अपराधियों को धर दबोचा है।