एसे साक्ष्य सामने आए हैं जिनसे पता चलता है कि क़तर द्वारा भेजे गए हथियार सीरिया और इराक़ में लड़ रहे आतंकी संगठन आईएसआईएल को पहुंच रहे हैं।
एक वीडियो फ़ुटेज से ली गई तस्वीरों से यह सिद्ध हो गया है कि आतंकी संगठन क़तर द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हथियार प्रयोग कर रहा है। चीन द्वारा निर्मित एफ़एन-6 वायु रक्षा सिस्टम जिसे एक व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकता है, एक आतंकी ने इराक़ी सेना के हेलीकाप्टर एमआई-17 को गिराने के लिए प्रयोग किया। इराक़ी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि गत 3 अकतूबर को सलाहुद्दीन प्रांत के बैजी नगर के निकट इराक़ी सेना का एक हेलीकाप्टर हमले का निशाना बन कर तबाह हो गया था।
क़तर ने सीरिया में लड़ने वाले आतंकियों को एफ़एन-6 की जो खेपें समुद्री जहाज़ के माध्यम से भेजी थीं। इससे पहले न्यूयार्क टाइम्ज़ के एक लेख में भी यह तथ्य पेश किया गया था कि क़तर ने चरमपंथी संगठनों को एयर डिफ़ेन्स सिस्टम बड़ी संख्या में भेजे हैं। सीरिया में बड़ी मात्रा में हथियार प्राप्त हो जाने के बाद आतंकी सगठनों ने इराक़ के कई क्षेत्रों पर तेज़ी से क़ब्ज़ा कर लिया था।
इराक़ के पूर्व प्रधानमंत्री नूरी अलमालेकी ने भी कहा था कि अंततः यही आतंकी सऊदी अरब तथा क़तर के लिए मुसीबत बन जाएंगे जिन्हें आज हथियार दिए जा रहे हैं।
10 अक्टूबर 2014 - 18:31
समाचार कोड: 643457
एसे साक्ष्य सामने आए हैं जिनसे पता चलता है कि क़तर द्वारा भेजे गए हथियार सीरिया और इराक़ में लड़ रहे आतंकी संगठन आईएसआईएल को पहुंच रहे हैं।