फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री रामी अलहमदुल्लाह ने कहा है कि ग़ज़्जा में राष्ट्रीय एकता सरकार की बैठक एकता के नए चरण का निर्माण करेगी।
प्रधानमंत्री अलहम्दुल्लाह ने ग़ज़्ज़ा में गुरुवार को नवगठित सरकार की पहली बैठक के बाद पत्रकार सम्मेलन में कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय संस्थाओं को एकजुट और समन्वित करने की ज़िम्मेदारी उठाई है और यहीं से हम ग़ज़्ज़ा, पश्चिमी तट और बैतुल मुक़द्दस की संस्थाओं को आपस में जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा के पुनरनिर्माण के लिए बजट मुहैया करने की ज़िम्मेदारी भी सरकार की है। अलहम्दुल्लाह ने कहा क ग़ज़्ज़ा को तीन युद्धों का सामना करना पड़ा है और अब हमारी ज़िम्मेदारी है कि ग़ज़्ज़ा के निवासियों में आशा की ज्योति जगाएं तथा इस्राईली घेराबंदी तोड़ने और क़ब्ज़ा समाप्त करवाने के लिए काम करें।
फ़िलिस्तीनी प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एकता का मामला है एसा जिसका कोई अन्य विकल्प नहीं अतः सरकार हर प्रकार के विवाद और दूरी को समाप्त करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि ग़ज़्ज़ा पट्टी और पश्चिमी तट के बीच हमारी आवाजाही लगी रहेगी।
इस अवसर पर हमास के नेता इसमाईल हनीया ने कहा कि मंत्रिमंडल की ग़ज़्ज़ा यात्रा फ़तह और हमास संगठनों के बीच सहमति वाले अन्य मुद्दों के समाधान की भूमिका बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों में राष्ट्रीय एवं संसदीय चुनावों की तैयारी शामिल है।
10 अक्टूबर 2014 - 18:24
समाचार कोड: 643455
फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री रामी अलहमदुल्लाह ने कहा है कि ग़ज़्जा में राष्ट्रीय एकता सरकार की बैठक एकता के नए चरण का निर्माण करेगी।