इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने कहा है कि देश आतंकी संगठन आईएसआईएल के विरुद्ध युद्ध की स्थिति में है और मीडिया को चाहिए कि वह सही ढंग से रिपोर्टिंग करे।
गुरूवार की रात पत्रकारों से मुलाक़ात में प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने कहा कि आतंकी संगठन के विरुद्ध व्यापक रूप से कार्यवाही की जा रही है जबकि सुरक्षा बलों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह आतंकी गतिविधियों के संदेह में की जाने वाली गिरफ़तारियों में बहुत ध्यान के साथ काम करें।
इराक़ी प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ सरकारें एसी हैं जिन्होंने आतंकवादी संगठनों की सहायता की है।
उन्होंने इसी प्रकार बताया कि राष्ट्रीय गारद के गठन पर सहमति बन गई है किंतु अभी इस बारे में कोई बिल तैयार नहीं हुआ है।
इस बीच आईएसआईएल के विरुद्ध जारी लड़ाई में बहुत से क्षेत्रों को स्वतंत्र करा लिया गया है। कुर्द सेना तथा स्वयंसेवियों ने नैनवा प्रांत के 70 प्रतिशत पठारी भाग को आतंकियों के क़ब्ज़े से छुड़ा लिया जबकि इस पूरी कार्यवाहीम 1 हज़ार से अधिक आतंकी मारे गए।
इराक़ी सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि आतंकी संगठन धीरे धीरे सीरिया की ओर भाग रहा है।
10 अक्टूबर 2014 - 18:21
समाचार कोड: 643454
इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने कहा है कि देश आतंकी संगठन आईएसआईएल के विरुद्ध युद्ध की स्थिति में है और मीडिया को चाहिए कि वह सही ढंग से रिपोर्टिंग करे।