10 अक्टूबर 2014 - 18:14
सीरिया में हस्तक्षेप का विचार छोड़ दे तुर्की,

ईरान ने तुर्क सरकार को सीरिया में किसी भी प्रकार के सैनिक हस्तक्षेप की ओर से ख़बरदार किया है।

ईरान ने तुर्क सरकार को सीरिया में किसी भी प्रकार के सैनिक हस्तक्षेप की ओर से ख़बरदार किया है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश उपमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने गुरूवार को कहा कि तेहरान और अंकारा के बीच सीरिया के सीमावर्ता कुर्द शहर की स्थिति के बारे में विचार विमर्श हो रहा है और ईरान ने तुर्की को सीरिया के भीतर ज़मीनी सेना उतारने के बारे में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि तुर्की से अपनी विचार विमर्श में हमने महसूस किया कि यह देश क्षेत्र में संकट को बढ़ाना नहीं चाहता और हम आशा करते हैं कि वह इस संदर्भ में सार्थक भूमिका निभाएगा।
ईरानी विदेश उपमंत्री ने कहा कि हमारे विचार में तुर्की विस्थापित सीरियाई नागरिकों की अपने घरों की वापसी की प्रक्रिया में सार्थक भूमिका निभा सकता है।
कूबानी में जारी संकट के समाधान के लिए ईरान का दृष्टकोण बयान करते हुए श्री अब्दुल्लाहियान ने कहा कि क्षेत्रीय स्तर की वार्ता जारी है और हमें आशा है कि इस संदर्भ में ठोस क़दम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि ईरान आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में सीरियाई सरकार की सहायता के अंतर्गत कूबानी शहर के कुर्दों की मदद के लिए हर आवश्यक क़दम उठाएगा। ज्ञात रहे कि कूबानी शहर पर आईएसआईएल के आतंकी क़ब्ज़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस लड़ाई में शहर के लगभग 2 लाख लोगों ने तुर्की में शरण ली है।
गत 2 अकतूबर को तुर्की की संसद ने सरकार को सीरिया के भीतर आतंकियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए अधिकृत कर दिया।  इसके बाद ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अपने तुर्क समकक्ष मेवलुत कावुसोग़लू से टेलीफ़ोनी वार्ता में एसे हर क़दम के बारे में ख़बरदार किया जिससे परिस्थितियां और भी जटिल हो जाने की आशंका