इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने उत्तरी इराक़ में आठ महिलाओं की हत्या कर दी है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को आईएसआईएल के आतंकियों ने दो डॉक्टरों सहित आठ इराक़ी महिलाओं की फ़ायरिंग करके हत्या कर दी। इस बीच इराक़ के एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि सलाहुद्दीन और अलअंबार प्रांतों में आईएसआईएल के आतंकवादी युद्धक विमानों को लक्ष्य बनाने की क्षमता रखने वाले मीज़ाइलों का प्रयोग कर रहे हैं और यह मीज़ाइल एक स्थान पर स्थापित भी हो सकते हैं और उन्हें जेट विमानों को लक्ष्य बनाने हेतु एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित भी किया जा सकता है।
उधर आईएसआईएल की ओर से तेल बेचकर बड़ी मात्रा में धन प्राप्त करने का क्रम जारी है। उत्तरी इराक़ के बीसलान शहर से तेल निकाल कर आईएसआईएल के आतंकी उसे आसानी से तुर्की पहुंचा रहे हैं। इसी के साथ यह सूचना भी है कि उत्तरी इराक़ में हज़ारों महिलाएं और लड़कियां तकफ़ीरी आतंकवादियों के क़ब्ज़े में हैं। उत्तरी इराक़ में रहने वाले ईज़दी समुदाय पर हमला करके आतंकवादियों ने 5000 हज़ार महिलाओं को बंधक बना लिया है और उन्हें एक बड़े बाज़ार में ले जा कर बेच रहे हैं।
10 अक्टूबर 2014 - 18:07
समाचार कोड: 643451
इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने उत्तरी इराक़ में आठ महिलाओं की हत्या कर दी है।