सीरिया के उप विदेश मंत्री ने उत्तरी सीरिया में बफ़र ज़ोन बनाने की तुर्की की शत्रुतापूर्ण योजना के समर्थन के कारण फ़्रान्स की आलोचना की है।
फ़ैसल मिक़दाद ने कहा कि उत्तरी सीरिया में बफ़र ज़ोन बनाने के तुर्की के प्रयासों के समर्थन पर आधारित फ़्रान्स के राष्ट्रपति फ़्रान्सवा ओलांद की दमिश्क़ निंदा करता है। ज्ञात रहे कि फ़्रान्स के राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार की रात एक बयान जारी करके दावा किया था कि उत्तरी सीरिया में लोगों के जनसंहार को रोकने हेतु पेरिस तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान के उस प्रस्ताव का समर्थन करता है जिसमें सीरिया के उत्तरी भाग में बफ़र ज़ोन बनाए जाने की बात कही गई है।
सीरिया के उप विदेश मंत्री ने कहा कि फ़्रान्स की यह नीति स्पष्ट करती है कि फ़्रान्सवा ओलांद की सरकार आतंकवादियों का समर्थन कर रही है। उन्होंने इसी प्रकार कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने सीरिया में संकट आरंभ होने के समय से ही विदेशी आतंकियों को हथियारों से लैस किया है और उन्हें सीरिया की जनता के रक्तपात के लिए इस देश में घुसपैठ को सरल बनाया है।
10 अक्टूबर 2014 - 18:02
समाचार कोड: 643450
सीरिया के उप विदेश मंत्री ने उत्तरी सीरिया में बफ़र ज़ोन बनाने की तुर्की की शत्रुतापूर्ण योजना के समर्थन के कारण फ़्रान्स की आलोचना की है।