8 अक्टूबर 2014 - 18:42
इराक़ी सेना ने कई क्षेत्र आतंकियों से छुड़ाए

इराक़ी सुरक्षा बलों और कुर्द मिलिशिया पीशमर्गा ने नैनवा और अलअंबार प्रांतों में आईएसआईएल के क़ब्ज़े से कुछ क्षेत्रों को आज़ाद करा लिया है।

इराक़ी सुरक्षा बलों और कुर्द मिलिशिया पीशमर्गा ने नैनवा और अलअंबार प्रांतों में आईएसआईएल के क़ब्ज़े से कुछ क्षेत्रों को आज़ाद करा लिया है।
इराक़ की अलमुसला वेबसाइट के अनुसार इराक़ी सेना और पेशमर्गा मिलिशिया ने नैनवा और अलअंबार प्रांतों में प्रगति करने के साथ साथ इन दोनों प्रांतों में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के क़ब्ज़े से चार क्षेत्रों को आज़ाद करा लिया और दियाला प्रांत के सादिया, इमाम वीसा और जलूला क्षेत्रों पर आतंकवादियों के हमलों की पूर्व रोकथाम की।
इसी परकार अंबार प्रांत के रोमादी में आईएसआईएल का एक सरग़ना मोहम्मद बरहस सहित 27 आतंकवादी मारे गए। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार रमादी में इराक़ी सेना आईएसआईएल की नाकाबंदी तो तोड़ते हुए इस नाकाबंदी में घिरे हुए 300 सैनिकों तक पहुंचने में सफल हुयी। इराक़ी पुलिस ने अबू ग़रेब क्षेत्र में विस्फोटक बेल्ट लगाए हुए एक आतंकवादी को घात लगाकर ढेर कर दिया।
इराक़ी संसद की विदेश संबंध समिति के सदस्य एहलाम अलहुसैनी ने भी विश्व समुदाय से अपील की वह इराक़ की सूचना संबंधी सहायता करे और आतंकवाद के स्रोत को ख़त्म करने के लिए कोशिश करे। उन्होंने बल दिया कि इराक़ में स्वंयसेवियों और सुरक्षा बलों की व्यापक उपस्थिति के मद्देनज़र इराक़ को विदेश सैनिकों की ज़रूरत नहीं है।