8 अक्टूबर 2014 - 18:22
तुर्की की गतिविधियां ख़तरनाक, उस पर नज़र रखना ज़रूरी है

इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि इराक़ और सीरिया में तुर्की की गतिविधियों की ओर से ध्यान नहीं हटना चाहिए।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि इराक़ और सीरिया में तुर्की की गतिविधियों की ओर से ध्यान नहीं हटना चाहिए।
डाक्टर लारीजानी ने एक संसदीय दल के साथ बैठक में जिसमें सीरिया और इराक़ की परिस्थितियों की समीक्षा की गई, कहा कि क्षेत्र में तुर्की जो गतिविधियां कर रहा है वह बहुत ख़तरनाक हैं और अतः इन गतिविधियों की ओर से नज़र नहीं हटनी चाहिए।
डाक्टर लारीजानी ने इसी पर आतंकी संगठन आईएसआईएल के विरुद्ध जारी गठबंधन सेना के हमलों के बारे में कहा कि इन हमलों से समास्या हल होन के बजाए और जटिल हो रही है। डाक्टर लारीजानी ने मध्यपूर्व में आतंकवाद के विरुद्ध अमरीका की लड़ाई के असली लक्ष्यों को संदिग्ध बताया और कहा कि इस प्रकार के हमलों से आम नागरिकों को नुक़सान पहुंचेगा जबकि आतंकियों का कुछ नहीं बिगड़ेगा।
डाक्टर लारीजानी ने कहा कि मध्यपूर्व की सरकारें बाहरी सहायता के बिना ही आतंकवाद का सफ़ाया कर लेंगी लेकिन शर्त यह है कि अमरीका तथा उसके घटक देश क्षेत्र में चरमपंथियों को हथियार देना बंद कर दें।
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने भी अमरीका के नेतृत्व में किए जा रहे वायु हमलों के बारे में कहा था कि आतंकवाद को केवल सैनिक कार्यवाहियों से मिटाया नहीं जा सकता।