तुर्की की सीमा के निकट स्थित सीरिया के कुर्द बाहुल शहर कूबानी या एनुल अरब में जारी लड़ाई के बीच तुर्की के कई शहरों में कुर्दों के हिंसक प्रदर्शन हुए जिनमें 12 लोग मारे गए हैं।
कूबानी में जारी लड़ाई के बीच तुर्की में हालात तेज़ी से बिगड़ रहे हैं औज्ञ शहर के विभिन्न नगरों में कुर्द प्रदर्शन करके यह मांग कर रहे हैं कि कूबानी के रक्षा के लिए उन्हें सीरिया के भीतर जाने दिया जाए जबकि तुर्क सरकार उन्हें सीरिया के भीतर जाने से रोक रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तुर्क सरकार कूबानी के कुर्दों की रक्षा के लिए पर्याप्त कार्यवाही नहीं कर रही है।
तुर्की में कुर्दों के प्रमुख शहर दयार बक्र में होने वाले हिंसक प्रदर्शनों में 5 कुर्द मारे गए जबकि मार्दिन शहर में तीन, सैरत में 2 और बातमान और मोश में एक एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। यह मौतें कुर्दों तथा उनके राजनैतिक विरोधियों के बीच झड़पों में हुई हैं। झड़पों में बहुत से लोग घायल हो गए हैं जबकि कई संपत्ति का भी भारी नुक़सान हुआ है।
तुर्की के इस्तांबूल और अंकारा जैसे बड़े शहरों में भी कुर्दों ने हिंसक प्रदर्शन किए और पुलिस को आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा।
पुलिस ने दयार बक्र, मार्दिन तथा फ़ान जैसे कुर्द शहरों कर्फ़्यू लगा दिया है।
तुर्क गृह मंत्री अफ़कान अला ने लोगों से शांत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है, और तर्कहीन प्रतक्रिया का सिलसिला तत्काल बंद होना चाहिए वरना इसके बड़े भयानक परिणाम निकलेंगे।
8 अक्टूबर 2014 - 18:19
समाचार कोड: 643072
तुर्की की सीमा के निकट स्थित सीरिया के कुर्द बाहुल शहर कूबानी या एनुल अरब में जारी लड़ाई के बीच तुर्की के कई शहरों में कुर्दों के हिंसक प्रदर्शन हुए जिनमें 12 लोग मारे गए हैं।