3 अक्टूबर 2014 - 18:43
अपने घटकों की पोल खोली अमरीका ने

अमरीका के उपराष्ट्रपति जोबाइडन ने स्वीकार किया है कि सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों और अलक़ायदा के सशस्त्र आतंकियों की वाशिंग्टन के क्षेत्रीय घटकों ने वित्तीय और सामरिक सहायता की है।

अमरीका के उपराष्ट्रपति जोबाइडन ने स्वीकार किया है कि सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों और अलक़ायदा के सशस्त्र आतंकियों की वाशिंग्टन के क्षेत्रीय घटकों ने वित्तीय और सामरिक सहायता की है।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बल दिया कि वाशिंग्टन के इन घटकों ने क्षेत्र में शीया और सुन्नी के मध्य प्राक्सी वार आरंभ किया है। उन्होंने हार्वर्ड विश्व विद्यालय में भाषण देते हुए कहा कि हमारी सबसे बड़ी समस्या हमारे क्षेत्रीय घटक हैं, उनका कहना था कि तुर्की, सऊदी अरब और इमारात, क्षेत्र के हमारे सच्चे और अच्छे घटक हैं, किन्तु उन्होंने क्या किया। उनका एक ही प्रयास था सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की सरकार का तख़्ता उलटना, उन्होंने शीया मुसलमानों और सुन्नी समुदाय के मध्य प्राक्सी वार आरंभ करवा कर दी और उन्होंने लाखों डालर और हज़ारों टन हथियार उन लोगों को दे दिए जो असद सरकार के विरुद्ध लड़ने पर सहमत हुए।
जो बाइडन ने बल दिया कि जिन लोगों ने हथियार और सहायताएं प्राप्त की वह नुस्रा फ़्रंट, अलक़ायदा और अन्य चरमपंथी गुट के लोग थे जो दूसरे स्थानों से आये थे, क्या आप मेरे बात पर विश्वास करेंगे कि मैं बढ़ा चढ़ा कर बयान कर रहा हूं, आप स्वयं ही देखें परिणाम क्या निकला?
किन्तु अब अमरीका के उप राष्ट्रपति के कथनानुसार अमरीका के घटक अपनी ग़लतियों की भरपाई कर रहे हैं और वे अमरीका के नेतृत्व में बने अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन में शामिल हो गये हैं। उनका कहना था कि यह सब अपेक्षा के परे था, उनकी समझ में आ गया कि क्या होने वाला है।
ज्ञात रहे कि आईएसआईएल के विरुद्ध बने अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन में अमरीका, फ़्रांस, जार्डन, बहरैन, क़तर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात शामिल हैं।