3 अक्टूबर 2014 - 18:27
आपसी सहकारिता आतंकवाद से मुकाबले का रास्ता है

अंकारा में ईरान के राजदूत ने कहा है कि ईरान,तुर्की और क्षेत्र के कुछ देशों के मध्य सहकारिता आतंकवादी गुट आईएसआईएल से मुकाबले का सबसे अच्छा रास्ता है।

अंकारा में ईरान के राजदूत ने कहा है कि ईरान,तुर्की और क्षेत्र के कुछ देशों के मध्य सहकारिता आतंकवादी गुट आईएसआईएल से मुकाबले का सबसे अच्छा रास्ता है।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अली रज़ाबीग दिली ने अंकारा में गुरूवार को पत्रकारों के साथ वार्ता में कहा कि आईएसआईएल से मुकाबला एक देश का कार्य नहीं है और क्षेत्र के देशों को चाहिये कि वे एक दूसरे के साथ सहकारिता करें। उन्होंने कहा कि ईरान और तुर्की क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सुझाव पेश करने की क्षमता रखते हैं।
बीगदिली ने आईएसआईएल के बारे में तुर्की के नये दृष्टिकोण के बारे में कहा कि तुर्की ने आईएसआईएल के हाथों अपने कूटनयिकों के स्वतंत्र होने के बाद उचित दृष्टिकोण अपनाया और आशा है कि वह इसके बाद आतंकवाद से उत्पन्न खतरों से निपटने के लिए उपयुक्त कदम उठायेगा। ईरान के राजदूत ने सीरिया में तुर्की द्वारा आईएसआईएल से मुकाबले के बारे में कहा कि सीरिया एक स्वतंत्र व स्वाधीन देश है और इस संबंध में हर प्रकार की कार्यवाही सीरियाई सरकार के समन्वय से होनी चाहिये।
उन्होंने कहा कि इस्लाम के नाम पर जो घटनाएं हो रही हैं वह एसे परिवर्तन व घटनाएं नहीं हैं जिनकी सरलता से अनदेखी कर कर दी जाये और समस्त इस्लामी देशों को चाहिये कि वे सूक्ष्मता से इस मामले पर ध्यान दें और इस संबंध में एक दूसरे से सहकारिता करें।