1 अक्टूबर 2014 - 17:48
सीरिया, हुम्स में धमाका, दर्जनों हताहत व घायल

सीरिया में हुम्स प्रांत में होने वाले दो कार बम के धमाकों में बच्चों सहित दर्जनों लोग हताहत और घायल हो गये।

सीरिया में हुम्स प्रांत में होने वाले दो कार बम के धमाकों में बच्चों सहित दर्जनों लोग हताहत और घायल हो गये।
सूत्रों का कहना है कि पहला कार बम का धमाका हई अकरमा क्षेत्र के अकरमा मख़ज़ूमी स्कूल के निकट हुआ जबकि दूसरा धमाका एक अस्पताल के निकट हुआ। अभी तक इस धमाके में मारे गये लोगों की संख्या आधिकारिक रूप से पता नहीं चल सकी है किन्तु सीरिया सरकार के विरोधी मानवाधिकार गुट का कहना है कि इन धमाकों में कम से कम 18 लोग हताहत और 40 अन्य घायल हुए हैं।
दूसरी ओर सीरिया-तुर्की की सीमा पर कुर्द मिलिशिया और आतंकी संगठन आईएसआईएल के मध्य भीषण झड़पों के समाचार हैं। सीरिया के सरकार विरोधी मानवाधिकार केन्द्र का कहना है कि आईएसआईएल के तत्व, नगर से तीन किलोमीटर की दूरी पर हैं जबकि कुर्द मिलिशिया भी आतंकियों से जम कर मुक़ाबला कर रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि कुर्द मिलिशिया की संख्या कम है और उनके पास हथियारों की भारी कमी है उसके बाद वे अपने स्थान पर डटे हुए हैं और अपने क्षेत्र की भरपूर रक्षा कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कुर्द मिलिशिया को हज़ारों आईएसआईएल के आतंकियों का सामना है जिनके पास हल्के व भारी तथा आधुनिक शस्त्र हैं।