फ़िलिस्तीन के वरिष्ठ वार्ताकार साएब ओरैक़ात ने ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतिन याहू को आईएसआईएल का सरग़ना बताया है।
उन्होंने कहा कि नेतिन याहू आईएसआईएल का हव्वा फैलाने के प्रयास में हैं किन्तु वे यह भूल गये कि वे एक आतंकी गुट के सरग़ना है। उनका कहना था कि नेतिन याहू हम से मांग करते हैं कि हम इस्राईल को एक यहूदी शासन के रूप में स्वीकार कर लें और ज़ायोनी बस्तियों के आतंकियों का, जो फ़िलिस्तीनियों का जनसंहार करते हैं, मस्जिदें और चर्चों को तबाह करते हैं, समर्थन करें, जैसा कि अबू बक्र अलबग़दादी के तत्व, लोगों का जनसंहार कर रहे हैं।
साएब ओरैक़ात का यह बयान संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के अधिवेशन में नेतिन याहू के भाषण की प्रतिक्रिया स्वरूप सामने आया है। फ़िलिस्तीन की एक अन्य नेता हन्नान अशरावी ने भी एक बयान जारी करके नेतिन याहू के बयान को गुमराह करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि नेतिन याहू ने अपने बयान में वास्तविकता को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है।
1 अक्टूबर 2014 - 17:15
समाचार कोड: 641658
फ़िलिस्तीन के वरिष्ठ वार्ताकार साएब ओरैक़ात ने ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतिन याहू को आईएसआईएल का सरग़ना बताया है।