1 अक्टूबर 2014 - 16:48
काबुल में सैनिक बसों पर आत्मघाती हमला 7 अधिकारी हताहत

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में दो आत्मघाती हमलों में कम से कम सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई।

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में दो आत्मघाती हमलों में कम से कम सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई।
सूचना के अनुसार बुधवार की सुबह काबुल में हमलावरों ने सेना की बसों को निशाना बनाया। हमले में कई लोगों के घायल होने का भी समाचार है।
उधर तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा है कि हमले में कम से कम 20 सैनिक मारे गए हैं।
यह हमले अफ़ग़ानिस्तान और अमरीका के बीच सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर के एक दिन बाद हुए हैं जिसे अमरीकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने एक एतिहासिक समझौता ठहराया है।
तालेबान ने इस समझौते का विरोध किया था। तालेबान के प्रवक्ता ने कहा है कि आगे भी इसी प्रकार के हमले जारी रहेंगे।