आतंकी संगठन आईएसआईएल ने कई महीनों तक अपनी क़ैद में रखने के बाद 70 कुर्द स्कूली बच्चों को रिहा कर दिया है।
रिहा किए गए बच्चों के घर वालों ने मीडिया को बताया कि आईएसआईएल के आतंकियों ने 29 मई को 153 स्कूली बच्चों का उस समय अपहरण कर लिया था जब वे एलेप्पो प्रांत में स्थित अपने शहर एनुल अरब जा रहे थे। आतंकियों की क़ैद से रिहा होने वाले बच्चों की आयु 13 से 15 साल के बीच है। अपहरण के बाद 5 बच्चे भाग निकलने में सफल हो गए थे जबकि 37 बच्चों को इससे पहले रिहा किया गया था। आतंकी संगठन के पास अब भी लगभग तीस बच्चे हैं। आतंकियों ने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि उन्होंने 70 बच्चों को क्यों रिहा कर दिया। जिन 30 बच्चों को अब तक आईएसआईएल ने अपने पास रखा है उनके बारे में इस संगठन का कहना है कि वे कुर्द अर्ध सैन्य बल में शामिल लोगों के रिश्तेदार हैं।
ज्ञात रहे कि एनुल अरब में इस समय आईएसआईएल के आतंकियों और कुर्द अर्ध सैन्य बलों के बीच भीषण लड़ाई हो रही है। आतंकियो ने दो सप्ताह से इस शहर को अपने घेरे में ले रखा है और भीषण लड़ाई के कारण शहर के निवासियों की बड़ी संख्या अपना घरबार छोड़कर भागने पर विवश हुई है।
1 अक्टूबर 2014 - 16:42
समाचार कोड: 641649
आतंकी संगठन आईएसआईएल ने कई महीनों तक अपनी क़ैद में रखने के बाद 70 कुर्द स्कूली बच्चों को रिहा कर दिया है।