अबनाः ग़ज़्ज़ा युद्ध में भाग लेने वाली इस्राईली सैनिक आत्म हत्याएं कर रहे हैं। इस्राईली समाचार पत्र मआरीफ़ ने अपने मंगलवार के संस्करण में लिखा कि अर्धसैनिक बलों ने विशेष टुकड़ी जफ़आती ब्रिगेड के तीन अधिकारियों के आत्म हत्या के मामले की जांच पूरी कर ली है।
इस्राईली समाचार पत्र आगे लिखता है कि इस्राईल के अर्ध सैनिक बल, जफ़आती ब्रिगेड के दो अधिकारियों के अपने व्यक्तिगत हथियार से ग़ज़्ज़ा पट्टी की सीमा पर आत्म हत्या करने और अभी हाल ही में पिछले सप्ताह इस्राईल में इसी ब्रिगेड के एक सैन्य अधिकारी के आत्महत्या करने के मामले पर जांच की और पाया कि मानिसक दबाव के कारण इन अधिकारियों ने आत्महत्या की है।
कुछ सूत्रों का कहना है कि इस्राईली सैनिकों में आत्महत्या के मामलों में वृद्धि हुई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह तीनों सैन्य अधिकारी उस ब्रिगेड का भाग थे जिन्होंने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़मीनी हमले किए थे और जिसके दसियों सैनिक झड़पों में मारे गये थे। समाचार पत्र एक गुप्त सूत्र के हवाले से लिखता है कि पिछले वर्ष केवल आठ सैनिकों ने आत्महत्या की थी जबकि पिछले सप्ताह ही तीन सैन्य अधिकारियों ने आत्महत्या कर ली। इस्राईल की सेना की ओर से इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
दूसरी ओर इस्राईली सेना ने ग़ज़्ज़ा युद्ध में शामिल सैनिकों का मानसिक उपचार आरंभ कर दिया है । इस्राईल के टीवी चैनल टू ने सोमवार को रिपोर्ट दी थी कि दर्जनों सैनिकों को मनोवैज्ञानिकों के पास उपचार के लिए भेजा गया।
30 सितंबर 2014 - 18:56
समाचार कोड: 641434
ग़ज़्ज़ा युद्ध में भाग लेने वाली इस्राईली सैनिक आत्म हत्याएं कर रहे हैं। इस्राईली समाचार पत्र मआरीफ़ ने अपने मंगलवार के संस्करण में लिखा कि अर्धसैनिक बलों ने विशेष टुकड़ी जफ़आती ब्रिगेड के तीन अधिकारियों के आत्म हत्या के मामले की जांच पूरी कर ली है।