अबनाः आतंकी संगठन आईएसआईएल ने सोशल मीडिया पर ब्रिटिश नागरिक जान कैन्टले का तीसरा वीडियो जारी किया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आईएसआईएल की ओर से जारी वीडियो में दिखाया गया कि जान कैन्टले अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के ग्यारह सितंबर की बरसी के अवसर पर दिए गए भाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहा है और अमरीका के हवाई हमलों का मज़ाक़ उड़ा रहा है।
वीडियो में दिखाया गया कि जान कैन्टले अपने घुटनों पर बैठा हुआ है और उसके पीछे एक नक़ाबपोश खड़ा हुआ है जिस तरह से पिछले वीडियो में दिखाया गया था। वीडियो में किसी प्रकार की हिंसा नहीं दिखाई गयी है जबकि इससे पहले वाले वीडियो में कैन्टले ने सचेत किया था कि उसकी जान ख़तरे में है।
ज्ञात रहे कि यह बंदी पत्रकार है जिसको सीरिया में दो बार अपह्त किया गया, पहली बार जुलाई वर्ष 2012 में जिसके बाद वह फ़्री सीरियन आर्मी की सहायता से स्वतंत्र हुआ था और वर्ष 2012 के अंत में सीरिया लौटने के बाद उसका फिर से अपहरण हुआ।
इससे पूर्व आईएसआईएल तीन विदेशी नागरिकों की गर्दनें मार चुके हैं और उन्होंने सहायताकर्मी हेन्ग को जान से मारने की धमकी दी है।
30 सितंबर 2014 - 18:53
समाचार कोड: 641432
आतंकी संगठन आईएसआईएल ने सोशल मीडिया पर ब्रिटिश नागरिक जान कैन्टले का तीसरा वीडियो जारी किया है।