अबनाः सीरिया के उत्तरी प्रांत हलब के एनुलअरब क्षेत्र में आईएसआईएल और कुर्द मिलेशिया के मध्य भीषण झड़पें हो रही है जबकि तुर्की ने सीरिया से लगी अपनी सीमा पर अतिरिक्त सेना और बक्तरबंद गाड़ियां तैनात कर दी हैं।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की ने सीरिया से लगी अपनी सीमा पर जहां से हज़ारों लोग फ़रार हुए हैं, अतिरिक्त सेना और बक्तरबंद गाड़ियां तैनात कर दी हैं। सूत्रों का कहना कि तुर्क सरकार, सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप और आईएसआईएल के विरुद्ध बने अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन में शामिल होने के लिए संसद में बिल पेश करने वाली है।
एनुलअरब क्षेत्र का आईएसआईएल के आतंकी तीन ओर से परिवेष्टन किए हुए हैं और वे इस क्षेत्र पर मार्टर गोलों से निरंतर हमले कर रहे हैं जिसके दौरान चार लोग हताहत और दसियों अन्य घायल हुए हैं और सैकड़ों लोग तुर्की की ओर पलायन करने पर विवश हो गये हैं।
उधर आईएसआईएल ने एनुल अरब से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्ट्रटेजिक पहाड़ी पर क़ब्ज़ा कर लिया है, यह क्षेत्र कुर्द मिलीशिया की महत्वपूर्ण प्रतिरक्षा लाईन है जिसकी रक्षा के लिए हज़ारों कुर्दों को तैनात किया गया है। कुर्द मिलीशिया का साथ तुर्की के कुर्द पीकेके के लड़ाके भी साथ दे रहे हैं। कुर्द मिलीशिया के लड़ाके आईएसआईएल का ज़बरदस्त प्रतिरोध कर रहे हैं जबकि एनुलअरब में 15 प्रतिशत लोग ही बचे हैं जिनमें अधिकतर युवा लड़ाके हैं।
सूत्रों का कहना है कि इस क्षेत्र में खाद्य पदार्थों और दवाओं की भारी कमियों का सामना है और सहायता सामग्री केवल तुर्की के कुर्दों की ओर से ही पहुंच पा रही है।
दूसरी ओर तुर्की ने सीरिया से लगी सीमा पट्टी पर मीज़ाइलों से लैस बक्तरबंद गाड़ियां और अतिरिक्त सैनिक तैनात कर दिए हैं जबकि एनुलअरब के पास तुर्की के स्रुतोश क्षेत्र में सीरियाई पलायनकर्ताओं के कैंप पर अज्ञात ओर से आकर राकेट गिरा जिसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
30 सितंबर 2014 - 18:52
समाचार कोड: 641431
सीरिया के उत्तरी प्रांत हलब के एनुलअरब क्षेत्र में आईएसआईएल और कुर्द मिलेशिया के मध्य भीषण झड़पें हो रही है जबकि तुर्की ने सीरिया से लगी अपनी सीमा पर अतिरिक्त सेना और बक्तरबंद गाड़ियां तैनात कर दी हैं।