अबनाः ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में ईरान व गुट पांच धन एक के बीच परमाणु वार्ता पुनः आरंभ हो जाएगी।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इतालवी समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि ईरान व गुट पांच धन एक के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय व बहुपक्षीय रूप से अगले दस दिनों में वार्ता आरंभ हो जाएगी किंतु यह वार्ता सर्वपक्षीय नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी कैथ्रिन एश्टन के कार्यक्रम के अनुसार आगामी वार्ता में भाग लेने वालों के बारे में निर्णय किया जाएगा क्योंकि ईरान व गुट पांच धन एक के प्रतिनिधियों के बीच समन्वय उन्हीं के ज़िम्मे है।
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि तेहरान व मास्को का आपस में कोई विवाद नहीं है और परमाणु मामले के समाधान के बारे में दोनों देशों की नीतियां एक दूसरे से बहुत निकट हैं। रूस के विदेश मंत्री ने हाल ही में कहा है कि ईरान के परमाणु मामले के संबंध में समग्र समझौते पर दोनों पक्ष 95 प्रतिशत तक सहमत हो चुके हैं और केवल दो से तीन प्रतिशत बातों पर मतभेद बाक़ी है किंतु वे भी समाधान योग्य हैं।
30 सितंबर 2014 - 18:48
समाचार कोड: 641429
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में ईरान व गुट पांच धन एक के बीच परमाणु वार्ता पुनः आरंभ हो जाएगी।