अबनाः फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास ने कहा है कि वह ज़ायोनी शासन के साथ सीधी वार्ता का विरोधी है।
हमास की राजनैतिक शाखा के उप प्रमुख मूसा अबू मरज़ूक़ ने कहा कि सभी फ़िलिस्तीनी, ज़ायोनी शासन के साथ फ़िलिस्तीनी प्रशासन की वार्ता के विरोधी हैं क्योंकि वे जानते हैं कि इस प्रकार की वार्ता का कोई परिणाम नहीं निकलेगा। उन्होंने इसी प्रकार हमास व फ़तह के बीच होन वाले समझौते को स्पष्ट व पारदर्शी बताया और कहा कि विवादित मामलों के समाधान के लिए अगले चार महीनों के भीतर एक क़ानूनी समिति का गठन हो जाएगा।
मूसा अबू मरज़ूक़ ने बताया कि फ़िलिस्तीनी प्रशासन के तीन हज़ार सुरक्षा कर्मी ग़ज़्ज़ा पट्टी में तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा के पुनर्निर्माण की बैठक शीघ्र ही आयोजित होगी और उसमें इस क्षेत्र की सहायता की शैली स्पष्ट की जाएगी।
30 सितंबर 2014 - 18:43
समाचार कोड: 641426
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास ने कहा है कि वह ज़ायोनी शासन के साथ सीधी वार्ता का विरोधी है।