29 सितंबर 2014 - 19:35
इराक़ी फ़ौज ने 39 आतंकियों को मार गिराया।

दाइश के ठिकानों पर इराक़ी फ़ौज के हमलों में 39 आतंकवादी मारे गए हैं।

अबनाः दाइश के ठिकानों पर इराक़ी फ़ौज के हमलों में 39 आतंकवादी मारे गए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी फ़ौज के युद्धक विमानों ने सोमवार को दियाला प्रांत के बाक़ूबा इलाक़े में दाइश के ठिकानों पर हमले किए जिनमें 14 आतंकी मारे गए और उनके कई सैनिक वाहन तबाह हो गए। बाक़ूबा के उत्तर पूर्व में स्थित मेक़दादिया नगर के निकट इराक़ी फ़ौज ने ख़ुद सेवी फ़ौज की सहायता से आतंकियों पर हमला किया जिसमें 22 बंदूक़धारी हताहत हुए। इस हमले में फ़ौज ने बड़ी संख्या में आतंकियों के हथियार और गोला बारूद ज़ब्त कर लिया।
जिलोला के इलाक़े में होने वाले एक बम धमाका में दाइश के तीन आतंकी मारे गए। सअदिया के इलाक़े में आतंकियों ने मार्टर गोले फ़ायर करके चार आम नागरिकों की हत्या कर दी। इन विस्फोटों में सात लोग घायल भी हुए।