29 सितंबर 2014 - 19:06
एक ब्रिटिश महिला दे रही है दाइश महिला आतंकवादियों को ट्रेनिंग।

एक ब्रिटिश महिला सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश की महिलाओं को ट्रेनिंग दे रही है।

अबनाः एक ब्रिटिश महिला सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश की महिलाओं को ट्रेनिंग दे रही है।
लेबनान की समाचार एजेंसी ख़बर प्रेस के अनुसार, विश्व की मोस्ट वांटेड महिलाओं की सूची में शामिल 30वर्षीय समंथा लेव्थवेट महिला आतंकवादियों को ट्रेनिंग देने के अलावा उन्हें भर्ती करने का काम भी करती है।
लेव्थवेट ने कि जो व्हाईट विधवा के नाम से भी प्रसाबित है, इससे पहले सोमालिया में भी आतंकवादी महिलाओं को आतंकवादी गतिविधियों के लिए ट्रेनिंग दी थी।
लेव्थवेट के पति ने तीन अन्य चरमपंथियों के साथ 2005 में लंदन मैट्रों में धमाके किए थे।
लेव्थवेट ने अपने पति की मौत के बाद एक अन्य आतंकवादी से विवाह कर लिया और उस पर 2013 में कीनिया की राजधानी नैरोबी में एक शॉपिंग मॉल में हमला करने का भी आरोप है, इस हमले में 67 लोगों की मौत हो गई थी।