अबनाः सीरिया में अल-क़ायदा से जुड़े ख़ुरासान गुट के नेता की अमरीकी हवाई में मौत हो गई है। हमले में आतंकवादी गुट के सरग़ना की मौत पर कई दिनों तक असमंजस बने रहने के बाद रविवार को साइट मॉनिटरिंग सर्विस ने यह समाचार दिया।
24 सितम्बर को अमरीका के अधिकारी ने कहा था कि अल-क़ायदा के वरिष्ठ संचालकों में से एक मोहसिन फ़ाज़ेली की हवाई हमले में मौत हो गई है, हालांकि उसके कुछ ही घंटों बाद पेंटागन ने एलान किया कि फ़ाज़ेली की स्थिति के बारे में अभी जांच की जा रही है।
आतंकवादी संगठनों की ऑनलाइन निगरानी करने वाले अमरीकी संगठन एसआईटीइ के मुताबिक़, 27 सितम्बर को एक ट्वीटर संदेश में कुवैती मूल के फ़ाज़ेली की मौत पर जिसे अबू असमा अल-कुवैती या अबू असमा अल-जज़रवी के रूप में भी जाना था, संवेदना प्रकट की गई है।
वाशिंगटन में व्हाईट हाऊस के उप सुरक्षा सलाहकार टोनी बिलंकेन ने कहा है कि अमरीकी अधिकारियों ने अभी इस सूचना की पुष्टि नहीं की है।
बिलंकेन का कहना था कि हम आश्वस्त होना चाहते हैं कि कहीं वह अपनी जाली मौत का बहाना बनाकर अंडरग्राउंड होने की कोशिश तो नहीं कर रहा है।
अमरीका का कहना है कि ख़ुरासान गुट, अल-क़ायदा के उन वरिष्ठ एवं अनुभवी कमांडरों पर आधारित है कि जिन्हें पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई का बहुत अनुभव है और वह सीरिया में अल-नुसरा फ़्रंट से जुड़े हुए हैं।
29 सितंबर 2014 - 18:59
समाचार कोड: 641184
सीरिया में अल-क़ायदा से जुड़े ख़ुरासान गुट के नेता की अमरीकी हवाई में मौत हो गई है। हमले में आतंकवादी गुट के सरग़ना की मौत पर कई दिनों तक असमंजस बने रहने के बाद रविवार को साइट मॉनिटरिंग सर्विस ने यह समाचार दिया।