अबनाः यमन के अंसारुल्लाह आन्दोलन के एक सदस्य ने निकट भविष्य में इस देश में राष्ट्रीय फ़ौज के गठन की सूचना दी है।
लेबनान के अल-मयादीन टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सैफ़ुल्लाह अश्शामी ने कहा कि सनआ सरकार और अंसारूल्लाह आन्दोलन के बीच होने वाले समझौते के बाद यमन में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए शक्तिशाली राष्ट्रीय फ़ौज का गठन किया जाएगा।
अश्शामी ने इस बात की उम्मीद जताते हुए कि यमन के समस्त राजनैतिक दलों के नेता नए समझौते के परिप्रेक्ष्य में कोशिश करेंगे कहा कि यमन के सभी राजनैतिक दलों को चाहिए कि वे इस समझौते के समस्त अनुच्छेदों को लागू करते हुए देश की शांति एवं स्थिरता के लिए रास्ता तैयार करें।
ग़ौरतलब है कि यमन के अंसारुल्लाह आन्दोलन ने पिछले सप्ताह सरकार के साथ राजनैतिक समझौता करने के बाद इसके पूरक सुरक्षा समझौते पर शनिवार को हस्ताक्षर किये। इस पूरक समझौते में विरोध को तत्काल रोकने, हथियार डालने और पूरे देश पर यमन की सरकार के प्रभुत्व जैसे विषयों का उल्लेख है।
29 सितंबर 2014 - 17:41
समाचार कोड: 641168
यमन के अंसारुल्लाह आन्दोलन के एक सदस्य ने निकट भविष्य में इस देश में राष्ट्रीय फ़ौज के गठन की सूचना दी है।