29 सितंबर 2014 - 07:32
 ईरानी संसद की ओर से राष्ट्रपति के रुख की सराहना।

ईरान की संसद के मिम्बर्स ने ईरानी राष्ट्रपति की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरानी राष्ट्र के अधिकारों की प्रतिरक्षा को सराहा है।

अबनाः ईरान की संसद के मिम्बर्स ने ईरानी राष्ट्रपति की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरानी राष्ट्र के अधिकारों की प्रतिरक्षा को सराहा है। इरना की रिपोर्ट के अनुसार संसद ने आज एक बयान जारी करके महासभा की बैठक में ईरानी राष्ट्र की प्रतिरक्षा विशेषकर शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल के अधिकार के संबंध में राष्ट्रपति के पक्ष को सही और सटीक बताया है। इसी प्रकार ईरान के सांसदों ने अपने बयान में सीरिया और इराक़ में दाइश विरोधी गठबंधन के शीर्षक से अमेरिकियों के अनुचित हस्तक्षेप और आतंकवाद के खिलाफ़ हास्यास्पद नाटक के संबंध में राष्ट्रपति के रुख को भी सराहा है। ईरानी संसद मजलिसे शूरा-ए-इस्लामी के मिम्बर्स ने अपने बयान में ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून के ईरान के आंतिरक मामलों के हस्तक्षेप पर आधारित घृणित व अपमानजनक बयान की निंदा करते हुए कहा कि उनके बयान से पता चलता है कि बूढ़े साम्राज्य ने अभी तक इस्लामी क्रांति की सच्चाई को नहीं परखा है और ब्रिटेन से ईरानी राष्ट्र की नफ़रत व घृणा का उन्होंने अनुमान नहीं लगाया है।