18 सितंबर 2014 - 07:06
सीरियाई सेना के हमले में मारा गया बड़ा आतंकी कमांडर

सीरियाई सेना को एक बड़ी सफलता उस समय मिली जब एक हमले में बड़े आतंकी सगठन का कमांडर मारा गया।

सीरियाई सेना को एक बड़ी सफलता उस समय मिली जब एक हमले में बड़े आतंकी सगठन का कमांडर मारा गया।
सीरियाई सरकार के विद्रोही सूत्रों का कहना है कि अबू हातिम अज़्ज़हीक नामक कमांडर आतंकी संगठन ईमान बिल्लाह का नेतृत्व करता था। यह कमांडर हुम्स प्रांत के तलबीसा क्षेत्र में आतंकी कमांडरों की बैठक के दौरान होने वाले हमले में मारा गया। इस हमले में और भी कई कमांडर ढेर हो गए।
सीरियाई सेना के हमलों में 38 लोग मारे गए हैं और बड़ी संख्या में घायल हुए हैं। सीरियाई सेना ने तलबीसा क्षेत्र पर 17 हवाई हमले किए हैं।
इसी बीच सूचना है कि इदलिब में सीरियाई सेना के हमले में जमाल मारूफ़ नामक आतंकी कमांडर भी अपने कई साथियों के साथ घायल हो गया। जो कमांडर मारे गए हैं उन्हें अमरीका और सऊदी अरब से हथियार और आर्थिक सहायता मिल रही थी।