18 सितंबर 2014 - 06:57
सीरियाई सेना का आप्रेशन, स्वतंत्र हुए कुछ नए क्षेत्र

सीरियाई सेना ने आतंकियों के विरुद्ध अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए पूर्वी ग़ूता क्षेत्र में उनके गुप्त ठिकाने ध्वस्त कर दिए हैं।

सीरियाई सेना ने आतंकियों के विरुद्ध अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए पूर्वी ग़ूता क्षेत्र में उनके गुप्त ठिकाने ध्वस्त कर दिए हैं।
पूर्वी ग़ूता तथा जोबर क्षेत्रों में सेना के युद्धक विमानों ने आतंकियों के गुप्त ठिकानों पर बम्बारी की। सीरियाई सेना इस क्षेत्र में आप्रेशन कर रही है ताकि राजधानी दमिश्क़ पर होने वाले मार्टर हमले बंद हो जाएं तथा आतंकियों के ठिकानों तक उसकी पहुंच आसान हो जाए। पूर्वी ग़ूता क्षेत्र को राजधानी दमिश्क़ के पूर्व में आतंकियों का मुख्य ठिकाना माना जाता है। आतंकी, कब्बास तथा दुख़ानिया क्षेत्रों पर हमले रहे थे जिसके कारण इन क्षेत्रों के लोग अपने घरबार छोड़कर भागने पर विवश हुए थे।
हमा प्रांत में भी सीरियाई सेना ने कफ़रहूद तथा अलजदीदह नामक क्षैत्रों को आतंकियों के क़ब्ज़े से छुड़ा लिया है। सेना ने लेबनान की सीमा के निकट जबरूद में आतंकियों पर घात लगाकर कार्यवाही जिसमें कई विदेशी आतंकी मारे गए।