अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने परमाणु वार्ता में अमरीकी विस्तारवाद का विरोध किया है।
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु वार्ता यदि किसी परिणाम तक नहीं पहुंचती है तो यह अमरीकी विस्तारवाद का परिणाम होगा।
उन्होंने तेहरान में फ़्रांस की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा आयुक्त श्रीमती पैट्रिशिया एडम के साथ भेंट में कहा कि ईरान, एनपीटी के प्रति कटिबद्ध रहा है। बोरोजर्दी ने इराक़ और सीरिया के परिवर्तनों की समीक्षा करते हुए कहा कि आईएस की गतिविधियों में तेज़ी और उसका विस्तार अमरीका के समर्थन का ही परिणाम है।
उन्होंने इस प्रकार ईरान और फ्रांस की संसदों के संबन्ध में कहा कि दोनो देशों के संसदीय संबन्धों में विस्तार, ईरान और फ़्रांस की सरकारों के बीच संपर्क में विकास का कारण बनेगा।
इस भेंटवार्ता में फ़्रांस की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा आयुक्त श्रीमती पैट्रिशिया एडम ने कहा कि उनका देश ईरान के साथ कूटनीति और आर्थिक मामलों में संबन्ध विस्तार का इच्छुक है।
15 सितंबर 2014 - 18:53
समाचार कोड: 637991
अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने परमाणु वार्ता में अमरीकी विस्तारवाद का विरोध किया है।